PSM Made Easy

स्वस्थ्य जीवनशैली सम्बंधित कुछ सलाह

Read this in English

खाने पीने का अनुशासन

  • एक बार में कम खाना लें (छोटे बर्तन का प्रयोग करें) ।
  • यदि आवश्यक (व्रत इत्यादि ) न हो तो, नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन ना छोड़ें ।
  • छोटे-छोटे कौर लें और प्रत्येक कौर का आनंद लेते हुए धीरे धीरे खाएं ।
  • पूरे दिन के भोजन की डायरी बनायें । इसमें खाये गयी हर चीज़ की ईमानदारी से एंट्री करें ।
  • पेट भरने का एहसास होते ही खाना बंद कर दें , पूरी प्लेट ख़त्म करने पर ज़ोर न दें ।
  • खाद्य पैकेट के लेबल पर कैलोरी और अन्य पोषक तत्वों की जाँच करें ।

रोज़मर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधि को बढ़ाएं

  • एक बार में आधे घंटे से ज़्यादा बैठे न रहें
  • रोज़ाना ३० मिनट एरोबिक व्ययायाम की दिनचर्या बनायें

o पैदल सैर
o साइकिल चलाना

  • हफ्ते में ३ दिन मांसपेशियां मजबूत करने वाली कसरत करें जैसे वजन उठाना

दैनिक कार्यों में भी शारीरिक गतिविधि भर दें, जैसे

  • निवास/कामस्थल से दूर पार्क कर के, फिर चल के जाना
  • जब-जब संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें
  • बैडमिंटन, फुटबॉल, नृत्य, बगीचे जैसे खेल/शौक का मजा लें
  • यदि बाहरी मौसम इजाज़त नहीं देता है, तो ए/सी वातावरण में खेलना, जैसे जिम, फिटनेस वीडियो गेम्स में

स्वस्थ खाने की चीज़ों के सुझाव

  • प्रयास करें कि 50% खाना फल और सलाद हो
  • बचे हुए 50% में आधा प्रोटीन और आधा अनाज + वसा होना चाहिए (वसा का सेवन कम करने का प्रयास करें)
  • अनाज बिना रिफाइंड हो जैसे आटा (न कि मैदा)

मोटापे के बारे में दिलचस्प तथ्य: वजन घटाने की यात्रा से पहले जानें: मोटापे के बारे में दिलचस्प तथ्य: वजन घटाने की यात्रा से पहले जानें
स्वस्थ्य जीवनशैली सम्बंधित कुछ सलाह: स्वस्थ्य जीवनशैली सम्बंधित कुछ सलाह
Some Lifestyle advice: Some Lifestyle advice
Smart Facts about Obesity – Must Know before Beginning the Weight Loss Journey: Smart Facts about Obesity – Must Know before Beginning the Weight Loss Journey